नौसेना प्रमुख का दावा, जैश ने हमले के लिए बनाया समुद्री दस्ता: प्रेस रिव्यू

हिंदुस्तान अख़बार की एक ख़बर के अनुसार, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने आतंकी हमले के लिए अंडरवाटर विंग (समुद्री दस्ता) बनाया है और इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ऐसे किसी भई हमले को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है. नौसेना प्रमुख ने कहा कि हमें खुफ़िया सूचनाएं मिली हैं कि जैश ए मोहम्मद की अंडरवाटर विंग को जल क्षेत्र से हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है.
एडमिरल सिंह ने कहा कि तटीय सुरक्षा से जुड़े सभी पक्ष सुनिश्चित कर रहे हैं कि समुद्र के रास्ते कोई घुसपैठ न हो.
अर्थव्यवस्था में सुस्ती की ख़बरों के बीच इकोनामिक टाइम्स ने एक ख़बर प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि एक तरफ़ बिस्किट्स की बिक्री कम हो रही है तो दूसरी तरफ़ कुकीज़ की मांग बढ़ रही है. ख़बर में कहा गया है कि उपभोक्ता सामानों की बिक्री में जो सुस्ती आई है वो खासकर ग्रामीण इलाक़ों में मांग में आई कमी का नतीजा है.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के मुताबिक, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई और सीबीआई को उनसे पूछताछ के लिए चार दिन का और समय मिल गया. आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ़्तार चिदंबरम को ईडी के मामले में गिरफ़्तारी से मिली राहत को मंगलवार तक बढ़ा दिया है. अब चिदंबरम को 30 अगस्त को कोर्ट में पेश कि
द स्टेट्समैन में छपी ख़बर के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा को सरकार ने हटा लिया है. लेकिन उन्हें ज़ेड प्लस सिक्यूरिटी कवर मिलना जारी रहेगा. अभी कुछ दिन पहले उनके स्टाफ़ में भी कमी का फ़ैसला लिया गया था.
या जाएगा.
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित ख़बर
फ़्रांस में जी7 की बैठक में रविवार को अचानक ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे थे. उसके बाद ट्रंप का ये बयान आया.
ईरान के परमाणु गतिविधियों पर अंकुश लगाने वाले 2015 के समझौते से पिछले साल अमरीका के एकतरफ़ा हट जाने के बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में काफ़ी तनाव आ गया है.
हालांकि सोमवार को ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ एक नए परमाणु समझौते की संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं.
जी7 के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में फ्रांसीसी नेता इमैनुएल मैक्रां के साथ मौजूद ट्रंप ने कहा, "जब मैं ढाई साल पहले राष्ट्रपति बना था, उस समय जैसा ईरान था अब वो वैसा नहीं है."
उन्होंने कहा, "मैं वाकई मानता हूं कि ईरान एक महान राष्ट्र हो सकता है... लेकिन वह परमाणु हथियार नहीं रख सकते."
इससे पहले सोमवार को रुहानी ने कहा था कि अगर उन्हें लगता है कि ईरान को फ़ायदा पहुंचेगा तो वो किसी से भी मिलने को तैयार हैं.
उन्होंने कहा, "अगर मुझे ये पक्का हो जाए कि किसी से मुलाक़ात करने से मेरे देश के विकास में मदद मिलेगी और जनता की समस्याएं हल होंगी तो मैं ऐसा करने से पीछे नहीं हटूंगा."
के अनुसार, जम्मू कश्मीर का विशेष दर्ज़ा हटाए जाने के बाद घाटी में चौथा सप्ताह है जब संचार पूरी तरह ठप है और एक किस्म का सिविल कर्फ्यू लागू है.
जम्मू कश्मीर को केंद्र प्रशासित इलाक़ा घोषित करने के बाद अब एक सिस्टम बनाने की शुरुआत भी हो गई है. पिछले सप्ताह ही जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन ने तीन कमेटियां गठित करने का आदेश जारी किया था, जो बजट और स्टाफ़ आदि के बारे में तैयारी करेंगी.

Comments

Popular posts from this blog

巴黎大会首周:气候融资仍是棘手问题

西方加强介入太平洋岛国以图抵消中国影响

三中全会为环保护航?